धोनी करेंगे अपनी बायोपिक का ट्रेलर लॉन्च

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह अपनी बायोपिक ‘एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर आज तीन शहरों में लॉन्च करेंगे। ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए धोनी दिल्ली, जलंधर और मुंबई का दौरा करेंगे। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है।पीटीआई के मुताबिक, ट्रेलर सबसे पहले जालंधर में आज 10 अगस्त को रिलीज होगा। इसके बाद आज ही दिल्ली में ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। और मुंबई में ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।चूंकी धोनी झारखंड के हैं , इसलिए झारखंड के लोगों को उम्मीद थी ट्रेलर लॉन्च करने के लिए धोनी झारखंड भी आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बहरहाल फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी को देखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के होटल से धोनी के तीन मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज