बढ़ रही हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियां

0
मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड में ऐसा अक्सर सुना होगा की तलाक के बाद किसी और से रिश्ता जुड़ गया हैं। हम बात कर रहे है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लगता है कि अरबाज खान से दूर होने के बाद मलाइका अरोड़ा को दूसरा साथी मिल गया है। और वो साथी बल्कि अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन और मलाइका के नजदीकियों की खबर पहले भी आई हैं। मगर मलाइका के घर देर रात अर्जुन का आना जाना काफी बढ़ रहा हैं।

इसे भी पढ़िए :  'दंगल' देखकर 'सुल्तान' को भूला सलमान का परिवार, लेकिन सल्लू मियां की ये है राय

अर्जुन कपूर को मलाइका की बिल्डिंग के बाहर करीब 10:30 बजे देखा गया और यहां से वो रात 1:30 बजे निकलते मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। इससे पहले भी अर्जुन को कई बाद मलाइका के घर के बाहर देखा जा चुका है। दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो यही जानें लेकिन ये तो तय है कि दाल में जरुर कुछ काला है।

इसे भी पढ़िए :  'पद्मावती' विवाद में भंसाली ने नहीं दर्ज कारवाई शिकायत, हिरासत में लिए गए लोग भी छोड़े गए

गौरतलब है कि मलाइका और अरबाज के दूरियों की वजह अर्जुन से मलाइका की नजदीकियां बताई जा रही थीं। सलमान की बहन अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन मलाइका के करीब आ गए और तभी से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए आखिर किसके साथ रोमांस करके नवाजुद्दीन सिद्की इन दिनों हवा में उड़ रहे हैं