ओम पुरी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया: महेश भट्ट

0
ओम पुरी

बॉलीवुड के महान अभिनेता और पद्मश्री ओम पुरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे। आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली। ओमपुरी ने न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया है। उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री, खासतौर से उनके साथ काम करने वाले लोग सदमे में है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महेश भट्ट ने ट्व‍िटर पर लिखा कि मेरा एक हिस्सा हमेशा-हमेशा के लिए चला गया। वहीं अनुपम खेर ने लिखा कि भरोसा नहीं हो रहा कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं बहुत दुखी और शॉक्ड हूं।

इसे भी पढ़िए :  आलिया को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िए किसने दी