प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जी हां प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका ने टोरंटो इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान भारत के ‘सिक्किम’ को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया था। दरअसल, यहां उनकी फिल्म ‘पहुना’ को स्टैंडिंग ओविएशन मिला, जिसे उन्होंने खुद प्रड्यूस किया है। उन्होंने बताया कि ‘पहुना’ उस राज्य से पहली फिल्म है। प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर उनके खिलाफ नाराजगी साफ झलकने लगी।
I strongly condemn the statements of @priyankachopra against #Sikkim.
Shame on you #PriyankaChopra— SunCha KurumBang (@SunchaKurumbang) September 14, 2017
#Pahuna wonderful heartfelt movie with the most darling kids.Thanks @priyankachopra for exposing the world to broader Indian cinema #Tiff17
— Neeraja (@neerajaramjee) September 8, 2017
प्रियंका के इस बयान के बाद सोशल साइट पर लोगों ने प्रियंका को घेरते हुए कहा कि सिक्किम भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है। उनका यह भी कहना है कि इस क्षेत्र से पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत के नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम एक छोटा सा राज्य है, जहां कभी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, न ही इस रीजन के किसी शख्स ने कोई फिल्म बनाई। ये (पहुना) पहली ऐसी फिल्म है, जो उस क्षेत्र से जुड़ी है, क्योंकि यहां काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।’ बस प्रियंका को अपनी इन्हीं बातों की वजह से सोशल साइट पर काफी नसीहतें मिलने लगीं। एक ने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अपनी जानकारी सही कीजिए!’