राखी ने कहा मीका ऐसा नहीं कर सकते, ‘मॉडल के आरोप बेबुनियाद’

0

एक्ट्रैस राखी सावंत, अब गायक मीका सिंह की फ़ेवर में उतर आई हैं। राखी ने मीका पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जी हां कभी मीका की कट्टर दुश्मन रहने वाली राखी ने मीका का खुलकर पक्ष लिया और कहा कि आरोप लगाने वाली मॉडल ने झूठ बोला है। अक्सर विवादों में रहने वाले सिंगर मीका सिंह की एक्स गर्लफ़्रैंड और एक्ट्रैस राखी सावंत उनके बचाव में आ गई हैं। राखी का कहना है कि मीका को
वेबजह बदनाम किया जा रहा है। मॉडल पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अर्नब पर फूटा जुनैद मट्टू का गुस्सा, बीच में ही शो छोड़ा,कहा- आपके गिड़गिड़ाने पर आया था

आपको बता दें किमीका पर मुंबई के वर्सोवा में एक मॉडल के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में एफ़आईआर दर्ज़ करवाई गई है। गौरतलब है कि आज मीका की वकावत करने वाली राखी एक वक्त पर उनकी कट्टर दुश्मन हो गईं थी। जब भरी पार्टी में मीका ने उन्हें जबरन किस किया था। इसके बाद दोनों के रिश्तों में गहरी दरार आ गई थी। लेकिन बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप कब हो जाए, कोई नहीं जानता।

इसे भी पढ़िए :  रितिक के साथ विवाद पर पहली बार खुलकर बोलीं कंगना