‘आप’ पार्टी ने माना सुषमा का लोहा, केजरीवाल ने की भाषण की तारीफ, विश्वास ने बताया भारतीय सिंहनी

0
सुषमा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सोमवार को यूएन के मंच पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जोरदार भाषण दिया। इस भाषण में उन्होंने पाकिस्तान और पाक पीएम नवाज शरीफ दोनों को जमकर लताड़ लगाई। सुषमा के भाषण के बाद देशभर में उनकी बहादुरी और शब्दों की मिसाल दी जा रही है। सुषमा की तारीफ करने वालों में एक नाम आप पार्टी के संयोजन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी है। अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है, वहीं आम आदमी पार्टी ने उनके भाषण को भारतीय गौरव की निर्भीक आवाज करार दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मंगल पर फंसे शख्स ने सुषमा स्वराज ने लगाई मदद की गुहार, बोलीं- इंडियन एंबेसी वहां भी मदद करेगी

केजरीवाल ने कहा, सुषमा जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के दृष्टिकोण को बखूबी रखा है। उन्हें बधाई।

Sushma ji presented India’s viewpoint very well at UNGA. Congratulations to her

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 26, 2016

अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर सुषमा को बधाई दी तो वहीं आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी सुषमा का लोहा मानते दिखाई दिए। कुमार विश्वास ने उनके भाषण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने पाकिस्तान के गलत प्रचार को अलग-थलग करने में इसे करारा जवाब बताया। उन्होंने स्वराज को भारतीय सिंहनी की संज्ञा दी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: चिंदबरम बोले, इंदिरा की तरह भूल कबूल करें पीएम

सधे-गूँजते स्वर के पाक के लुँजपुँज पक्ष को #UNGA में तार-तार किया भारतीय सिंहनी @SushmaSwaraj ने।शरीफ़ नामधारी नवाज़ व राहिल लम्पटो सुनो अब

इसे भी पढ़िए :  जयललिता को जिसका डर था वही हुआ! अम्मा की मौत के बाद शुरू हुआ बंदरबांट का खेल, जरूर पढ़ें

सुषमा को भारतीय राजनीति में सबसे उम्दा वक्ताओं में से एक बताते हुए विश्वास ने उनकी प्रशंसा में कहा कि उन्होंने पहले से लिखित अंग्रेजी का भाषण देने के बजाय अपना भाषण बिना किसी पूर्व तैयारी के हिंदी में दिया।

सुषमा के भाषण से जुड़ी पूरी खबर पढ़ने के लिए अगले स्लाइड में जाएं, next बटन पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse