पीएम मोदी की ‘पीने’ वाली टिप्पणी से भगवंत मान आहत

0
पीएम मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को दिए गए पीएम के भाषण के बाद विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस की आपत्तियों के बाद अब आम आदमी पार्टी के सांसद भगंवत मान ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।

इसे भी पढ़िए :  मनमीत अलीशेर के जनाजे पर राजनीति करने पहुंचे भगवंत मान को खदेड़ा! देखें वीडियो

भगंवत मान पीएम के शराब वाली टिप्पणी से नाराज है। मान ने उनके विरूद्ध की गई ‘अपमानजनक’ टिप्पणी हटाने की मांग करते हुए बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से संपर्क किया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भेजे पत्र में मान ने उनसे प्रधानमंत्री को इस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी प्रधानमंत्री से कुछ सवाल करने दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  लोन लेना हुआ सस्ता, नोटबंदी के बाद बैंको ने घटाई ब्याज दरे

आप नेता मान ने कहा कि यदि यह संभव नहीं हो तो अध्यक्ष अपमानजनक टिप्पणी को हटवा सकती हैं। यदि टिप्पणी नहीं हटाई जा सकती है तो उन्हें लोकसभा की विशेषाधिकार समिति से संपर्क करने की इजाजत दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 30 नवंबर तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे पुराने नोट!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse