नोटबंदी के गाने पर जमकर नाचे बीजेपी विधायक, डांस का वीडियो हुआ वायरल

0
नोटबंदी

नोटबंदी पर जहां एक तरफ सभी विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं वहीं बीजेपी में नोटबंदी पर खुशी मनाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्टेडियम में रामसत्ता स्पर्धा आयोजित की गई। वहीं इस रामसत्ता स्पर्धा में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने नोटबंदी गाने पर जमकर डांस किया।

इसे भी पढ़िए :  असम, अरणाचल में बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त, उत्तराखंड में तीन की मौत

इस आयोजन के दौरान भजन मंडली ने नोटबंदी पर जोरदार गाना सुनाया। इस स्पर्धा में कई शानदार गाने गए। लेकिन इस गाने पर घोड़ाडोंगरी बीजेपी विधायक मंगल सिंह धुर्वे खुद को नहीं रोक पाए और मंच से उठकर डांस करने लगे।

विधायक को देखकर अन्य लोगों ने भी उनके साथ डांस करना शुरू कर दिया। एक पल के लिए ऐसा माहौल हो गया, जिससे की सभी लोग नोटबंदी से बेहद खुश नजर आ रहे थे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नंवबर को 500 और 1000 के नोटों को बैन कर दिया था। प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद 500 और 2000 के नए नोट आए।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल में BJP ने बनवाए भगवा शौचालय, मंदिर समझ कर पूजा करने पहुंची महिला

हालांकि शुरूआत में इस फैसले के चलते लोगों को कैश के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली पर लोगों ने पीएम के इस फैसले पर भरोसा जताया था और साथ ही उम्मीद भी जताई की हालात जल्द ही सुधरेंगे। वहीं विरोधी दलों ने पीएम के इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़िए :  शहीद की पत्नी ने केजरीवाल को दिखाया आईना, सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति को बताया शर्मनाक

खबर और वीडियो जनसत्ता के हवाले से