स्वामी पर सख्ती, भारतीय जनता पार्टी ने उनके दो कार्यक्रमों को किया रद्द

0

अपने जुबानी हमलों से पार्टी को परेशान करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी पर भारतीय जनता पार्टी ने लगाम कसना शुरू कर दिया है। पार्टी ने स्वामी के दो कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। स्वामी कई बार अपने बयानों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को असहज कर चुके हैं। आरबीआई गवर्नर राजन के बाद स्वामी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर भी निशाना साध रहे थे। इतना ही नहीं ट्विटर के जरिए कई बार वो सरकार के विदेश नीति और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधते रहे हैं।
हालांकि जेटली ने स्वामी के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, किसी व्यक्ति विशेष पर निशाना साधने से पहले ये सोच लेना चाहिए कि कहीं हम संवैधानिक संस्थाओँ पर हमला तो नहीं कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि, कोई भी शख्स व्यवस्था से ऊपर नहीं है, इस बात सभी को स्वीकार करने की जरुरत है। पीएम ने राजन की भी तारीफ थी। पीएम के बयान के बाद उम्मीद है स्वामी अपने बयानों से बाज आएं।

इसे भी पढ़िए :  गौरक्षकों पर लगाम लगाने के लिए SC का अहम फैसला, 6 राज्यों से मांगे जवाब