भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत नहीं चाहती है: वैंकेया नायडू

0

कभी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा आज अपने इस नारे से दूरी बनाते नजर आ रही है। मोदी सरकार में मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने गुरूवार को कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत नहीं चाहती है। भाजपा कांग्रेस को हमेशा विपक्ष में देखना चाहती है। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में विकास की बात पर चर्चा में बोलते समय उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की धारा 356 के दुरुपयोग किया था। नायडू ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस जैसी पार्टी हमेशा हमारे विपक्ष में रहे, इससे हमें हमेशा फायदा होगा।
नायडू ने यह बात कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा के एक बयान के बाद कही। आनंद शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ‘कांग्रेस मुक्त अभियान’ चला रही है और यही मोदी सरकार का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा। हम 131 साल पुरानी पार्टी हैं, हमले बहुत सी लड़ाइयां लड़ी हैं। अगर किसी सदन में (लोक सभा में) कांग्रेस के नेताओं की संख्या कम है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह हमेशा कम ही रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: बिना कुछ किए ही सारा कालाधन पहुंच गया वापस सरकार की तिजोरी में, पढ़िए कैसे