बसपा छोड़ बीजेपी में गए स्वामी प्रसाद मौर्या की फजीहत: अमित शाह ने किया किनारा, माया ने भी झाड़ा पल्ला

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जिसके चलते स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों टिकट की मांग को लेकर भाजपा से नाराज चल रहे बताये जाते है। अपनों को टिकट देने के वादे के साथ भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को उनकी मांग के अनुसार टिकट नहीं दिए गए हैं, जिससे भाजपा से उनकी नाराजगी बढ़ गयी है। मौर्य ने अमित शाह पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह ने 30 सीटों का लालच देकर बसपा छुड़वायी थी मगर अब 3 सीट भी नहीं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बेटा-बेटी सहित अपने 30 करीबियों को टिकट देने की मांग की थी मगर बीजेपी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की 120 कमजोर कड़ी जो 2019 में पड़ सकता है भारी, पार्टी ने शुरू की तैयारी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इसीलिए स्वामी प्रसाद मौर्या से नहीं मिल रहे हैं। अमित शाह चाहते हैं कि पहले बीजेपी की लिस्ट जारी कर दी जाए उसके बाद मौर्य से मिला जाए ताकि मौर्य को सख्ती से हैंडल किया जा सके। खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता चुके मौर्य अपनी इस उपेक्षा से आग-बबूला हो गए और अब वो बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सूरत: अमित शाह के कार्यक्रम में पाटीदारों का हंगामा, चंद मिनटों में खत्म करना पड़ा भाषण
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse