BSF जवान के खुलासे से हड़कंप, वीडियो जारी कर कहा-सीमा पर भूखे रहने के हालात,अफसर बेच रहे हैं राशन

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यादव वीडियो में यह भी दावा करता है, “हम किसी सरकार के खिलाफ आरोप नहीं लगाना चाहते। क्‍योंकि सरकार हर चीज, हर सामान हमको देती है। मगर उच्‍च अधिकारी सब बेचकर खा जाते हैं, हमारे को कुछ नहीं मिलता। कई बार तो जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है। मैं आपको नाश्‍ता दिखाऊंगा जिसमें सिर्फ एक पराठा और चाय मिलता है, उसके साथ अचार नहीं होता। दोपहर के खाने की दाल में सिर्फ हल्‍दी और नमक होता है, रोटियां भी दिखाऊंगा। मैं फिर कहता हूं कि भारत सरकार हमें सब मुहैया कराती है, स्‍टोर भरे पड़े हैं मगर वह सब बाजार में चला जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  हमें निशाना बनाने पर पाक सैनिकों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत: BSF

वीडियो के वायरल होने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी रिपोर्ट तलब की है। सिंह ने होम सेक्रेटरी से कहा गया है कि वो बीएसएफ से फौरन रिपोर्ट तलब करें।

इसे भी पढ़िए :  सिसोदिया का आरोप- केजरीवाल, जैन और मुझे गिरफ्तार करने की साजिश बना रहा है केंद्र

 

वहीं इस मुद्दे पर चौतरफा घिरी बीएसएफ ने बयान जारी कर कहा है, “बीएसएफ अपने जवानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहता है। अगर किसी एक शख्स को कोई परेशानी हुई है तो इसकी जांच होगी। इस मामले की जांच के लिए एक उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच चुका है।”

इसे भी पढ़िए :  रूस पर रियो ओलंपिक से बाहर होने का खतरा

अगले स्लाइड में देखें वो वीडियो जिसमें जवान ने सेना के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए 

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse