नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल का विरोध, महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां

0
केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार नए नए विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। जिससे आप पार्टी की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन पार्टी से जुड़ा कोई न कोई नेता या कार्यकर्ता किसी न किसी विवाद में फंसता दिखाई देता है। आज (गुरुवार) को एक बार फिर केजरीवाल को फजीहत झेलनी पड़ी। सुबह करीब सात बजे सीएम केजरीवाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां, बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थी। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर जाकर दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल का विरोध किया है और उन्हेें चूड़ियां दिखाईं।

इसे भी पढ़िए :  PM ने की POK शरणार्थियों के लिए 2000 करोड़ के पैकेज की घोषणा

इस दौरान केजरीवाल से धक्का मुक्की की कोशिश की गई। पुलिस वालों ने किसी तरह केजरीवाल को महिलाओं से बचाया। बाद में बोगी के गेट पर पुलिस वालों ने महिलाओं को अंदर घुसने से रोका। लेकिन महिलाएं वहां भी नहीं मानी। केजरीवाल आज से पंजाब के दौरे पर हैं। शताब्दी एक्सप्रेस से केजरीवाल लुधियाना जा रहे हैं। ट्रेन में चढ़ने के बाद भी महिलाएं केजरीवाल के पीछे पीछे जा रही थी।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में लालू यादव के 22 ठिकानों पर आयकर का छापा

इऩ महिलाओं का कहना था कि मुख्यमंत्री महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ खुल कर बोलें। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से आशुतोष को बाहर किया जाए। गौरतलब है कि आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर राशन कार्ड के लिए महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। इन्हीं आरोपों के बाद आप नेता आशुतोष ने ब्लॉग लिखकर संदीप का कथित बचाव किया था।

इसे भी पढ़िए :  एक निजी कंपनी का दावा, हमारी तीन साल पुरानी वीडियो का इस्तेमाल कर पीएम मोदी ने किया कैशलैस इकोनोमी का प्रचार

आपको बता दें कि  दिल्ली में सेक्स सीडी कांड और पंजाब में टिकट के लिए यौन शोषण के आरोपों को मुद्दा बनाकर बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने ये प्रदर्शन किया।