TMC सांसद की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न, पहले किया था समर्थन… अब कर रहे हैं विरोध

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब्दुल मन्नान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नोटबंदी का मुद्दा देश के 125 करोड़ लोगों को प्रभावित कर रहा है। सभी विपक्षी दल इसपर एकजुट हैं। लेकिन चिटफंड घोटाले से दो करोड़ लोग प्रभावित हैं। लिहाजा हमें प्राथमिकता तय करनी पड़ी। प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले में तृणमूल के खिलाफ खड़ा न हो। दोनों ही पार्टियां एकजुट होकर केंद्र में नोटबंदी के खिलाफ लड़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी से जब भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर हमले के संबंध में पूछा गया, तो उनका कहना था कि वह इसकी निंदा करते हैं। हमले का निशाना कभी भी राजनीतिक दलों का कार्यालय नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस मना रही भगोड़ा दिवस

केजरीवाल ने मोदी पर निशाना साधा 
सुदीप की सीबीआइ द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और इसे ‘बदले की राजनीति’ वाली कार्रवाई बताया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के पीछे मूल कारण नोटबंदी का विरोध है। आप नेता ने ट्वीट किया, यह मोदी जी की बदले की राजनीति है। उनका संदेश है… अगर किसी ने नोटबंदी के खिलाफ बोला तो छोड़ेंगे नहीं। वाकई निंदनीय।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में नहीं पेश करेगी कांग्रेस : पी.एल. पुनिया

प्रभात खबर के सौजन्य से खबर 

नीचे वीडियो में देखिए  – देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  ‘श्मशान-कब्रिस्तान’ वाले बयान पर भड़के लालू, बोलें, तानाशाह है मोदी, देश को बर्बाद कर देगा