बुरे फंसे ‘आप’ नेता आशुतोष, महिला आयोग ने किया तलब, दो थानों में शिकायत दर्ज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आशुतोष के खिलाफ दो थानों में शिकायत

रेप के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से तुलना किए जाने पर आप नेता आशुतोष के खिलाफ अलग-अलग दो थानों में शिकायत दी गई है। शिकायत में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, नियुक्ति में धांधली का आरोप

पहली शिकायत –  बीजेपी नेता आनंद त्रिवेदी ने आशुतोष के खिलाफ खजूरी खास थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के बयान से न केवल उनकी बल्कि हर देशभक्त की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनकी इस टिप्पणी को कई टीवी चैनलों पर भी दिखाया गया था। उन्होंने आरोप लगया कि आशुतोष ने रेप के आरोपी संदीप कुमार की तुलना महात्मागांधी सेऔर अटर बिहारी वाजपेयी से की, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़िए :  स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन के सफल परीक्षण के लिए इसरो को मोदी ने दी बधाई

दूसरी शिकायत –  लोनी रोड स्थित एमआईजी फ्लैट में रहने वाले सुबोध जैन ने आशुतोष के खिलाफ ज्योति नगर थाने में लिखित कंप्लेंट दी है। उनका कहना है कि आशुतोष ने जिस तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरित्र पर सवाल उठाया उससे उनकी घटिया मानसिकता का पता चलता है, और वो इस बयान को कतई बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अगर भारत ने पाकिस्तान को नहीं दिया सिंधु का पानी तो चुप नहीं बैठेगा चीन, दे सकता है झटका !
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse