मुख्य आर्थिक सलाहाकर अरविंद सुब्रमण्यन के बचाव में आया वित्त मंत्रालय

0

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के हमले झेल रहे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के लिए राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय न सिर्फ अरविंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति का बचाव किया बल्कि कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार के बारे में अरविंद की राय से वह पहले से ही वाकिफ था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम ने ली करवट, लुढ़का पारा..अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

पीटीआई के मुताबिक वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अर्थशास्त्री को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाने का फैसला सोच-समझ कर लिया है। गौरतलब है कि आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधने के बाद अब सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्य आर्थिक सलाहकार पर हमला बोला है।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू के बाद अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में लगे 'आजादी' के नारे, संघ के सेमिनार का विरोध