लॉस एंजिलिस के रेस्तरां में गोलीबारी: तीन मरे, 12 घायल

0
लॉस एंजिलिस

दिल्ली: अमेरिका में लॉस एंजिलिस स्थित एक रेस्तरां में एक झगड़े के चलते हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हुए हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां में हर जगह खून बिखरा मिला। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ।

इसे भी पढ़िए :  काबुल में 2 धमाके, 60 से ज्यादा की मौत 200 से ज्यादा घायल

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी माइक लोपेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्तरां में आज रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां झगड़ा हो गया । एक पुरष और एक स्त्री झगड़े के बाद वहां से चले गए लेकिन फिर लौट आए और रेस्तरां में गोलीबारी करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  चीन को मुंह तोड़ जवाब देने की तैयारी में भारत, अमेरिका से 5000 करोड़ की तोपें खरीदने की हुई डील

इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  लीबिया में युद्ध क्षेत्र से तीन भारतीय निकाले गए, उन्हें वापस लाया जा रहा है: सुषमा स्वराज