झमाझम बारिश से दोगुना हुआ वीकेंड का मजा, बाइकों पर घूमने निकले प्रेमी जोड़े

0

दिल्ली में बारिश के चलते दर्जनभर से ज्यादा जगह पर जलभराव होने के चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामनाकरना पड़ रहा है। हालांकि बारिश के चलते मौसम सुहाना गया है, लेकिन पानी भरने से उसका भी मजा किरकिरा होता दिख रहा है। सरायकाले खां के ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में पानी भरने के चलते कामकाज ठप हो गया है। खानपुर, देवली, संगम विहार, गोविंदपुरी ,नजफगढ़, उत्तमनगर, लक्ष्मी नगर, सरायकालेखान समेत कई जगहों पर पानी भर गया है। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: सेना को कामयाबी, आतंकी संगठनों के अंदर छिड़ी वर्चस्व की जंग !

 

दिल्ली में एक-दो बारिश होते ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है, इसलिए दिल्ली के जलनिकासी सिस्टम कोलेकर सवाल उठ रहे हैं। वही मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में 43.4 मिली मीटर जबकि पालम वेधशाला में 41.66 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। आद्रता का स्तर बढ़ गया और यह 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में चिकुनगुनिया से पहली मौत, हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

 

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविद ने दिनभर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे आगे तापमान में कमी आएगी।मौसम विभाग ने बताया, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। कल का न्यूनतम औरअधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बिगड़े हालात को काबू करने के लिए राजनाथ जाएंगे कश्मीर, आज से BSF के 2600 जवान तैनात