एक और बाबा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, चलाता था सेक्स रैकेट

0
एक और बाबा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, चलाता था सेक्स रैकेट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्स रैकेट चलाने और धोखा करने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। इसले पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वो जमानत पर बाहर आ गया था।

इसे भी पढ़िए :  खुलासा: बेगुनाह थे दिल्ली धमाकों के आरोपी, 2009 में ही मिल गई थी क्लीन चिट, फिर भी 8 साल बाद रिहाई

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया है।

आपको बता दें कि भीमानंद महाराज पर देह व्यापार के आरोप लगे है, जो चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाले है। स्वामी भीमानंद खुद को साईं बाबा का अवतार बताता था। अपने आप को इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद महाराज बताने वाले बाबा का असली नाम शिव मूरत द्विवेदी है।

इसे भी पढ़िए :  बुरे फंसे कपिल शर्मा, MNS ने दी चेतावनी, 'मांफी मांगे कपिल नहीं तो छोड़नी पड़ेगी मुंबई'

वह 1988 में दिल्ली के नेहरु प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड की नौकरी करता था। 12 साल में ही स्वामी भीमानंद महाराज ने करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। इस स्वामी की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2015 में जब्त कर ली थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्‍ली: कोटक महिंद्रा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार, हवाला कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप

Click here to read more>>
Source: aaj tak