Use your ← → (arrow) keys to browse
माता के भक्तों के लिए दो- दो खुशखबरी एक साथ आई हैं। एक ये कि सोमवार सुबह मां वैष्णो की पुरानी गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई। इसके अलावा मां वैष्णों के दरबार में जमकर बर्फबारी हो रही है। कुदरत ने मां के चरणों में बर्फ की सफेद चादर बिछा दी है। मां के भक्त रात को भी पुरानी गुफा के दर्शन कर सकेंगे।
श्राइन बोर्ड के सीईओ पीयूष सिंघला के अनुसार यात्रा का आंकड़ा प्रतिदिन 10 हजार के आसपास होता है, तभी गुफा को खोला जाता है। वर्तमान में करीब 10 से 11 हजार श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं।
त्रिकूटा पर्वत श्रृंखला स्थित वैष्णो देवी धाम में भारी बर्फबारी हुई है। मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए भक्तों को एक दिव्य रूप में माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। माता वैष्णो देवी की मुख्य गुफा के सामने तक बर्फ की चादर बिछ गई है। बीते दो दिनों में यहां करीब एक फीट बर्फ गिरी है।
जम्मू-कश्मीर के मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार त्रिकूटा की पहाड़ियों पर करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की सिलसिला कुछ और दिन तक जारी रहेगा। इधर माता की गुफा तक जाने वाले रास्ते में बर्फ ही बर्फ है। दर्शन करने आए भक्तों के लिए यात्रा थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फीले रास्तों से मां के दरबार जाते श्रृद्धालु
अगले स्लाइड में देखें मां वैष्णों देवी धाम में बर्फबारी की मोहक तस्वीरें
Use your ← → (arrow) keys to browse