पीएम मोदी के बयान से उलट बीजेपी ने ‘अपनों’ को जमकर बांटे टिकट

0
बीजेपी
प्रतिकात्मक इमेज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। जिसे देखकर लगता है कि पार्टी ने ‘अपनों’ को जमकर टिकट बांटे हैं जबकि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही नसीहत दी थी कि पार्टी नेता अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट न मांगें लेकिन चुनावों के लिए टिकट बंटवारे में भी परिवारवाद चला है। और लिस्ट जारी होने के बाद तो पीएम मोदी की नसीहत बेअसर दिख रही हैं। एक दिलचस्प बात ये भी रही कि बीजेपी ने पाला बदलकर पार्टी में शामिल होने वाले कई नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  डिनर में आज आजादी की रात वाला खाना परोसेगा ताज

 

 

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों का ऐलान किया। यूपी के लिए कुल 149 उम्मीदवारों की घोषणा की गई। वही, उत्तराखंड के लिए कुल 64 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की सूची जारी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद हुआ यूपी पुलिस का बेशर्म कांस्टेबल, नाबालिग लड़कियों से की थी छेड़छाड़, देेखें वीडियो

 

उत्तरा प्रदेश में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को अतरौली से टिकट दिया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के नाम पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है क्योंकि इस सूची में पंकज सिंह का नाम नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  गुस्से में बेकाबू वर्दीधारी ने पहले 3 सिपाहियों को भूना फिर की खुदकुशी

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse