सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के फिराक में 250 आतंकवादी सक्रिय, खबर मिलने के बाद सेना मुस्तैद

0
आतंकवादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने पाकिस्तान के तीन आतंकवादी संगठनों के कम से कम 250 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं जो भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का ‘‘बदला’’ लेने के लिए सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने गुप्तचर सूचना के हवाले से कहा कि लश्करे तैयबा, जैशे मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 250 आतंकवादियों में से अधिकतर ने लक्षित हमले से पहले 28 और 29 सितम्बर की दरमियानी रात को घुसपैठ की थी। लक्षित हमले में उनके संगठनों को काफी नुकसान पहुंचा था।

इसे भी पढ़िए :  500,1000 के नोटों को बंद करने का फ़ैसला क्यों लेना पड़ा ? वजह जान कर हैरान रह जाएंगे

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पार स्थित उनके आकाओं ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे लक्षित हमले का ‘‘बदला’’ लेने के लिए कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों को निशाना बनायें।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने संसद में बोले ये 5 झूठ

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में कार्यरत सुरक्षा बलों से कहा है कि वे अधिकतम स्तर की सतर्कता बरतें और आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाने के लिए किसी भी प्रयास को असफल करने के सभी ऐहतियात बरतें।

सूत्रों ने कहा कि यद्यपि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है लेकिन क्षेत्र की मुश्किल स्थलाकृति ऐसी है कि कई स्थान घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी आर्मी ने सरहद पार पकड़ा भारतीय सेना का एक जवान, गलती से पार कर गया था एलओसी

सूत्रों ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ के किसी भी ताजा प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

ऐसी गुप्तचर जानकारी है कि आतंकवादी विभिन्न दिशाओं से कश्मीर के साथ ही जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ की योजना बना रहे हैं।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse