ISIS के खिलाफ मिलकर लडेंगे भारत और मलेशिया

0

दिल्ली
भारत और मलेशिया दोनों मिलकर आईएसआईएस से मुकाबला करेंगे। दोनों देशों ने प्रसार कर रहे आईएसआईएस की समस्या से मुकाबला करने के लिए आज एक दूसरे के साथ सक्रियता से सहयोग करने पर राजी हो गए।

भारत दौरे पर आए मलेशिया के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दातो सेरी अहमद जाहिद हामिदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने देश तथा मलेशिया जैसे लोकतांत्रिक देशों में आईएसआईएस के बढ़ते खतरे के बारे में चिंतित है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की तस्वीरें इस्तेमाल करने पर, केंद्र सरकार ने पेटीएम और जियो को भेजा नोटिस

उन्होंने कहा, ‘‘उसने (आईएसआईएस) हमारे देशों को भर्ती की जमीन के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और अपनी चरमपंथी विचाराधारा के प्रति हमारे नौजवानों को आकषिर्त करते हैं।’’ सिंह ने कहा कि अगर लोकतंत्र आंतरिक रूप से इसका समाधान नहीं किया गया और अगर देश मजबूत खुफिया साझेदारी के जरिए एक दूसरे के साथ सहयोग नहीं करे तो युवाओं के दिमाग को दूषित कर रहे इस बढ़ते विचारधारा को रोकना कठिन हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  देश भर में दलितों के खिलाफ बढ़ रही है हिंसा