कश्मीर की महिला पत्थरबाजों से ऐसे निपटेगी केन्द्र सरकार, तैयार किया ये ‘मास्टरप्लान’

0
कश्मीर

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थर फेंकने वाली महिला-लड़कियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने नया मास्टरप्लान तैयार किया है। इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश भी दे दिए गए हैं। दरअसल केन्द्र सरकार ने महिला बटालियन तैयार करने का मन बनाया है। इस बटालियन को बनाने के लिए उस राशि में से पैसे को खर्च किया जाएगा जो केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को दी थी। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को 80 हजार करोड़ का पैकेज दिया था।

इसे भी पढ़िए :  नमक खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप, कई हिस्‍सों में 200 से 400 में मिल रहा नमक

अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (27 अप्रैल) को उस पैकेज के कार्यान्वयन की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने राज्य से ऑल वुमन इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) बनाने के लिए कहा है। जो कि महिला पत्थरबाजों से निपट सके।

इसे भी पढ़िए :  प्रीति राठी एसिड अटैक मामले में कोर्ट ने आरोपी को दिया ‘सजा ए मौत’

आपको बता दें कि यह बटालियन केंद्र सरकार द्वारा गठित पांच IRB में से एक होगी। इसमें कुल 5,00 पोस्ट हैं जिनके लिए अबतक 1,40,000 उम्मीदवारों की अर्जी आ चुकी है। जिसमें से 6,000 सिर्फ लड़कियों की है। इसको देखते हुए महिलाओं की अलग बटालियन बनाने का फैसला लिया गया है। हर बटालियन को बनाने के लिए तकरीबन 61 करोड़ रुपए खर्चा आएगा। इसका 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक : सबूतों की मांग के बीच मोदी का सबसे बड़ा दांव, अब सबकी बोलती हो जाएगी बंद

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को श्रीनगर के लाल चौक में लड़कियों द्वारा पथराव की घटना को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पांच दिन के बंद के बाद वादी में उसी दिन शैक्षणिक संस्थान खुले थे। घटना वाले दिन श्रीनगर में स्कूल की छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थर फेंकते देखा गया था।