भाजपा को एक और झटका, कीर्ति आजाद की पत्नी ‘आप’ में होंगी शामिल

0

नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा को एक और झटका लगने वाला है। पार्टी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आम आदमी पार्टी से जुड़ सकती है। खबरों के अनुसार जल्द ही वे आप में शामिल हो जाएंगी। इस बारे में कीर्ति आजाद ने अंग्रेजी चैनल CNN-News18 को बताया, ”यह उनका फैसला है। यह आत्मनिर्भर महिला हैं और अपने फैसले खुद लेने को आजाद है। मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंंकि मैं निलंबित सांसद हूं। जो भी फैसला वह लेंगी वह देश के हित में होगा

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को चाहिए शिवसेना का साथ, क्या बन पाएगी बात ?

कीर्ति आजाद को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वित्ति मंत्री अरुण जेटली को निशाना बनाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया था। अगर कीर्ति आजाद की पत्नी‍ आप में चली जाती हैं तो यह भाजपा को दो दिन में दूसरा झटका होगा। इससे पहले सोमवार (18 जुलाई) को नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। हालां‍कि उनकी पत्नी नवजोत कौर अभी भी भाजपा के साथ ही है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान- फैंसी बर्तन की तरह हैं प्रियंका गांधी, चुनावी मौके पर आती हैं बाहर फिर हो जाती हैं अंदर बंद

खबरों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी आम आदमी पार्टी के साथ जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो अगले साल होने वाले पंजाब चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी मुकाबले में होगी। आप पहली बार पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  हुड्डा के बचाव में आई कांग्रेस, BJP सरकार पर बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप