जीएसटी विधेयक पारित: मोदी ने ऐतिहासिक बताया, सभी पार्टियों को धन्यवाद दिया

0

दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में वस्तु एवं सेवाकर :जीएसटी: संविधान संशोधन विधेयक के पारित होने का स्वागत किया और इसे सही मायनों में एक एतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने इसके लिये सभी दलों के नेताओं और सदस्यों को धन्यवाद दिया।

मोदी ने जीएसटी को सहयोगात्मक संघवाद का सबसे बेहतर उदाहरण बताया और कहा कि हम सभी मिलकर भारत को प्रगति की नई उंचाइयों पर ले जायेंगे।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों का तीसरा सबसे बड़ा समूह भारतीयों का: रिपोर्ट

जीएसटी से जुड़े संविधान के 122वें संशोधन विधेयक 2014 के राज्यसभा में पारित होते ही मोदी ने ट्वीटर पर कहा, ‘‘राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पारित होने के सही मायनों में इस एतिहासिक अवसर पर मैं सभी दलों के नेताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने इसे नई राह दिखाने वाला निर्णय बताते हुये कहा ‘‘21वीं सदी के लिये देश को एक नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली देने के लिये हमारे सांसदों को बधाई दी जानी चाहिये।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात प्रोत्साहन में भी मदद मिलेगी। देश में रोजगार और राजस्व में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़िए :  सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका जाएंगे राजनाथ सिंह

मोदी ने कहा, ‘‘हम सभी दलों और राज्यों के साथ मिलकर ऐसी कर प्रणाली बनाने के लिये कार्य करते रहेंगे जिससे कि देश के सभी नागरिकों को फायदा हो और पूरा देश एक जीवंत साझे बाजार के रूप में उभरे।’’

इसे भी पढ़िए :  मोदी के ब्रांड अम्बेस्डर बनने के बाद खादी की बल्ले बल्ले, ग्रामीण उत्पादों में 50,000 करोड़ की बिक्री