जिस बंगले में कभी नेहरू, जेपी, लोहिया जैसी राजनीतिक हस्तियां रहती थी, आज वो बिकने के कगार पर है

0

दिल्ली

कहते हैं ना कब किसका दिन फिर जाए, कब उलट जाए इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हाल मुम्बई के एक बंगले का है।  मुंबई स्थित एक उपनिवेशकालीन बंगला ‘लक्ष्मी निवास’ बिक रहा है। किसी जमाने में यह बंगला पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर राम मनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली, अच्युत पटवर्धन व जयप्रकाश नारायण जैसी देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां का मेजबानी करने वाला यह बंगला आज की तारीख में बिकाऊ है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: प्रदूषण से बचने के लिए कृत्रिम बारिश पर विचार कर रही सरकार

यह बंगला एक पारसी परिवार ने 1904 में बनाया था। जमीन जायदाद परामर्श फर्म सीबीआरई के अनुसार दस साल बाद यह बंगला कपाड़िया परिवार ने खरीद लिया। इसके बाद से कपाड़िया परिवार की तीन पीढियां इसमें रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम ने कराई कुनबे में सुलह, कहा 'जब तक मैं जिंदा हूं, नहीं टूटेगी समाजवादी पार्टी'

यह बंगला 1865 वर्ग मीटर से अधिक इलाके में है और नेपियन सी रोड के पास ही स्थित है।

इस बंगले को बेचने के लिए सीबीआरई को परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीड़ित दलित परिवारों से मिले राहुल गांधी