दिल्ली बनी क्राइम कैपिटल, 1 साल में रेप के 34,000 मामले दर्ज, खुली महिला सुरक्षा की पोल

0
एसिड की धमकी देकर

देश में महिला सुरक्षा सुरक्षा ऐजेंसियों और सरकार दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। यूपीए सरकार के बाद साल 2015 में एनडीए की सरकार बनी।  लेकिन सिर्फ सरकारें बदली..माहौल नहीं। आंकड़े बताते हैं कि आज भी महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे हैं। चाहे वो देश का कोई भी हिस्सा क्यों न हो। बड़ा शहर हो या छोटे-छोटे गांव.. हर जगह महिलाओं की आबरू पर खतरा मंडराता रहता है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं इसकी बानगी बयां कर रहे हैं नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के ताजा आंकड़े।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई पुलिस की रिपोर्ट – ‘आतंकवाद को सही ठहराते हैं जाकिर’

महिलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के बावजूद देश में बेटियां और महिलाएं कितनी सुरक्षित है इस बात का अंदाजा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2015 की ताजा रिपोर्ट से लगाई जा सकती है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल 34 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट बताती है कि देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दुष्कर्म की 34,651 वारदातें हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4391 वारदातें बालिका हितैषी योजनाओं के कारण देश और दुनिया में पहचान बना चुके मध्यप्रदेश में हुई हैं। इसी अवधि में महाराष्ट्र में 4,144, राजस्थान में 3,644, उत्तर प्रदेश में 3,025 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़िए :  अब आरएसएस ने लोगों से कहा, नकली गोरक्षकों का भंडाफोड़ करें

एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2014 के मुकाबले 2015 में दुष्कर्म की घटनाओं में कमी देखनी को मिली है। जहां 2015 में 34651 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गयी वहीं 2014 में यह आंकड़ा 36735 था। रिपोर्ट में बताया गया है कि 4437 मामले ऐसे दर्ज किये गये हैं जिनमें दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  साल के अंत तक होगा भारत एनएसजी का सदस्य: अमेरिका

अपराधों के मामलों में देश की राजधानी दिल्ली अव्वल नंबर पे है। इसके बाद आर्थिक राजधानी मुंबई का नंबर आता है जहां अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां सायबर अपराध 50 फीसदी बढ़े हैं। अपराधों में राजधानी दिल्ली जहां पहले नंबर पर है वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई है।