रंग लाएगी भारत और नेपाल की दोस्ती, मोदी और प्रचंड मिलकर रचेंगे इतिहास

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ सघन बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने तीन समझौतों पर दस्तखत किए। उनमें से एक के तहत भारत नेपाल को भूकंप के बाद के पुनर्निर्माण के वास्ते 75 करोड़ डालर देगा और दूसरा तराई क्षेत्र में सड़कें बनाने से जुड़ा है। पिछले साल विनाशकारी भूकंप से नेपाल की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी। ये फैसले काठमांडो पर अपना प्रभाव बढ़ाने की चीन की बढती कोशिशों के बीच काफी अहम माने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  निजता का अधिकार संपूर्ण नहीं है और इस पर तर्कसंगत पाबंदी लगायी जा सकती है : रविशंकर प्रसाद

मोदी और दहल ने नेपाल की राजनीतिक स्थिति पर गहन बातचीत की और व्यापार बढ़ाने, रेल एवं सड़क संपर्क में सुधार लाने तथा नेपाल में भारत द्वारा लागू की जा रही बड़ी बुनियादी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करने का फैसला किया। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा आए प्रचंड ने कहा कि उनकी सरकार नया संविधान को लागू करने में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की ईमानदार कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  कोटला वनडे: दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse