शर्मनाक ! दिल्ली के पांच सितारा होटल में विदेशी महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

0
गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।  एक एनजीओ ने आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि कनॉट प्लेस के एक पांच तारा होटल में टूर ऑपरेटर सहित पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को ई मेल कर जांच में तेजी लाने को कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने देश चली गई। वह डरी हुई थी, इसलिए उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया। शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के बाद कुछ दिनों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए कैसे एयरटेल, आइडिया को 13,800 करोड़ रुपये का पड़ा मुकेश अंबानी का 45 मिनट का भाषण?

पढ़िए पूरी कहानी 

पुलिस के अनुसार अमेरिकी महिला कुछ महीने पहले भारत भ्रमण पर आई थी। वह कनॉट प्लेस थाना क्षेत्र के एक पांच सितारा होटल में रुकी थी। पीड़ित महिला के साथ होटल के कमरे में ही टूर गाइड ने पांच लोगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने पीड़िता को इतना धमकाया कि वह डिप्रेशन में आ गई और बगैर शिकायत दर्ज कराए वापस अमेरिका लौट गई। कई महीने तक डिप्रेशन में रहने के बाद पीड़िता ने दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई। संस्था के माध्यम से ही उसने दिल्ली पुलिस को ई- मेल से अपनी शिकायत भेजी। राजधानी में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जांच के लिए उच्च-स्तरीय कमेटी बनाई गई। प्रकरण के बाद से ही नई दिल्ली जिला के आला पुलिस अधिकारी मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म होने पर अमेरिकी दूतावास ने भी दिल्ली पुलिस आयुक्त से ईमेल के जरिए एप्रोच किया। अमेरिकी दूतावास ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों की गिरफ्तार कर तेजी से जांच कराए जाने की बात की है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की सबसे दर्दनाक घटना! वॉशिंग मशीन में डूबने से दो जुडवा भाईयों की मौत, पढ़ें-कैसे हुआ हादसा