दलितों और मुसलमानों के मामले पर संसद में घिरी सरकार

0

नई दिल्ली
हाल ही के दिनों में दलितों पर हो रहे अत्याचारों ने भाजपा को बैकफूट पर लाकर खड़ा दिया है। लोकसभा में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दलितों पर हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मंदसौर की घटना और गुजरात के मामले और उत्तर प्रदेश में दो दलितों की मौत की घटना का भी जिक्र किया।
गौ रक्षक संघ जैसे समूहों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि ये अपराधी कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं और भाजपा शासित सरकार के समर्थन के बिना इनके लिए ऐसा कृत्यों को अंजाम देना कैसे संभव हो सकता है? खड़गे ने संघ आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके सदस्य और भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं में शामिल हैं। इस मामले पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है।
उक्त घटना के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में न्याय होगा, इंसाफ होगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, राजद सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया, ‘ऐसी घटनाएं तभी हो सकती हैं जब सरकार का सर्मथन प्राप्त हो।
इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय होगा।

इसे भी पढ़िए :  दलितों को मंदिर में जाने की सजा, गू खाओ और बहन के साथ सेक्स करो