पाकिस्तान की धमकी, बलूचिस्तान का मुद्दा छोड़ो वरना खालिस्तान और माओवादियों को करेंगे सपोर्ट

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बड़ी बेशर्मी के साथ कश्मीर का मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तान अब बौफलाया हुआ है, क्योंकि भारत ने बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान को आइना दिखाया। इसी से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत को धमकी देते हुए कहा अगर भारत ने बलूचिस्तान का मुद्दा नहीं छोड़ा तो वो खालिस्तान और माओवादियों का सपोर्ट करेगा। पाकिस्तान की इस शर्मनाक बातों से उसकी मंशा का पता लग चुका है।

इसे भी पढ़िए :  झूठ बोलकर दुबई भागे मुशर्रफ, पाकिस्तान में वारंट जारी

पाक राजनयिकों ने अमेरिका को यह चेतावनी भी दी कि यदि कश्मीर और भारत के संबंध में पाकिस्तान के विचारों को तवज्जो नहीं दी गई तो वह चीन, रूस और ईरान का रुख करेगा। पाकिस्तानी अधिकारी वाशिंगटन डीसी में भारत के उन आरोपों के खिलाफ ढोल पीट रहे हैं जिसमें भारत ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को रोकने में नाकाम राष्ट्र रहा है, परमाणु उत्तेजना का प्रदर्शन करता है और एक राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पिछड़ सा गया है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रम्प पर लगा 18 साल तक टैक्स चुराने का आरोप

क्या है पूरा मामला, अगले स्लाइड में पढ़ें पाकिस्तान की साजिश का पूरा ताना-बाना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse