अश्वेतों की मौत पर अमेरिका के डलास में भड़की हिंसा, 4 पुलिसवालों की मौत

0

अमेरिकी के टेक्सास में पुलिस पर हमले की ख़बर है। बताया जा रहा है कि, प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ बंदूकधारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में 4 पुलिसवालों की मौत हो गई है। टेक्सास के डलास में 10 पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हमलावरों में से एक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं दूसरे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। समर्पण करने वाले हमलावर के पास से बॉम्ब स्कवॉड ने एक संदिग्ध डिवाइस भी बरामद किया है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल बोले- ये गंगा-यमुना का मिलन, अखिलेश ने कहा- हम साइकिल के दो पहिए

गोलीबारी के बाद डलास पुलिस डिपार्टमेंट ने एक शख्स की तस्वीर ट्वीट की है। पुलिस ने इसे हमले का संदिग्ध बताया है और लोगों से उसे खोजने में मदद करने के लिए अपील की है। यह फोटो एक अफ्रीकन-अमेरिकन शख्स की है जिसके पास राइफल दिख रही है।
suspect

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ ने नहीं मानी अमेरिका और ब्रिटेन की बात

पुलिस पर यह हमला प्रोटेस्ट रैली के दौरान हुआ है। यह प्रदर्शन पुलिस के खिलाफ ही किया जा रहा था। इसी हफ्ते अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एल्टन स्टर्लिंग और फिलांडो केस्टाइल नाम के दो व्यक्तियों को गोली मार दी थी।

इसे भी पढ़िए :  ढाका में मारे गए आतंकवादियों में बांग्लादेश मूल का अमेरिकी नागरिक भी शामिल

पुलिस शूटिंग में मरने वाले दोनों ही व्यक्ति अश्वेत थे। पुलिस शूटिंग की ये दोनों घटनाएं कैमरे में कैद हो गईं थी। पुलिस के इस बर्बर रवैये के खिलाफ कई लोग रैली निकाल रहे थे।