पीएम से जुड़े सवाल पर बोले राजन, बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी

0
रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बंक के गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जो कुछ भी कहेंगे उससे ‘समस्या ही खड़ी होगी।’ राजन को प्राय: सरकार के आलोचक के रूप में देखा जाता है। बीबीसी के साथ फटाफट सवाल जवाब की शैली वाले एक साक्षात्कार में राजन से मोदी के बारे में अपनी राय बयान करने को कहा गया था।

इसे भी पढ़िए :  95 फीसदी तक के पुराने नोट फिर आ जाएंगे चलन में, झूठा साबित होगा यह दावा, चौंकाने वाला खुलासा

इस पर राजन ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं इस सवाल को टाल दूंगा। मैं जो भी जवाब दूंगा उससे समस्या खड़ी होगी इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगा। उल्लेखनीय है कि राजन का मौजूदा कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। राजन सरकार के मेक इन इंडिया कार्य्रकम को लेकर अपनी टिप्पणी सहित कई मुद्दों पर अपने बयानों को लेकर विवाद खड़े कर चुके हैं। गवर्नर पर पर आगे का कार्यकाल नहीं लेने की उनकी घोषणा के बाद इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार उनके मुखर बयानों को लेकर असहज थी। राजन ने राजनीति में उतरने की संभावना को भी खारिज किया।

इसे भी पढ़िए :  विश्व हिंदू परिषद की पीएम मोदी को धमकी, '2019 के चुनाव में भारी पड़ेगा गोरक्षों का अपमान'

इस बारे में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इस मुद्दे पर केवल और केवल मेरी धर्मपत्नी की ही चलती है और इस बारे में उनका जवाब ‘ना’ है।’ राजन को राक स्टार बैंकर की संज्ञा दी जाती है पर उन्होंने कहा कि वह ‘नीरस आदमी’ है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE