रैली में लगे ‘मोदी मुर्दाबाद’ के नारे, राहुल बोले- ‘ऐसा मत करो वो हमारे पीएम हैं’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

राहुल ने बीजेपी पर भ्रष्‍टाचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा, ”मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ में आपकी (भाजपा) सरकारें हैं, अपने उद्योगपति दोस्‍तों के लिए आप उनकी जमीन छीनते हो। कोई आवाज उठाता है तो आपकी सरकारें उसे गोली मारकर गिरा देती है। पिछले ढाई साल में आपने एक प्रतिशत अमीर लोगों को 60 प्रतिशत धन दिलवा दिया है। सबसे ज्‍यादा धन केवल 50 परिवारों के पास है। इन परिवारों के लोग, नाम आप जानते हो।”

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी की तुलना लालकृष्ण आडवाणी से करने पर चेतन भगत पर भड़के शत्रुघ्‍न सिन्हा, पढ़िये क्या कहा

राहुल ने आगे कहा, ”मोदीजी, आपने करोड़ों लोगों से रोजगार छीन लिया। उनको बर्बाद कर दिया। बेंगलुरु की सड़कों पर लक्ष्‍मी घूम रही है। पूरा दिन धूप में वह फूल बेचती है। आपने 8 नवंबर को हंसते हुए निर्णय लिया और आपके कारण अब लक्ष्‍मी बेंगलुरु में भीख मांगती है। लोग कैश में खरीदते थे, कोई कार्ड से फूल नहीं खरीदता।”

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सांसद के बेशर्म बोल, कहा- राहुल के पास खुद सबूत नहीं है कि वे किसकी पैदाइश हैं?

राहुल ने कहा, ”50 परिवारों ने हिंदुस्‍तान के बैंकों से 8 लाख करोड़ रुपया ले रखा है। वापस नहीं दे रहे। नरेंद्र मोदी उनसे पैसा नहीं ले सकते। मोदीजी ने हिंदुस्‍तान के 99 प्रतिशत ईमानदार लोगों से पैसा निकलवाया और उन्‍हें बैंकों में पहुंचाया। आपके पैसों से उन परिवारों का 8 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। गरीबों से पैसा खींचो और अमीरो को सींचो।”

इसे भी पढ़िए :  ऐलान से पहले ही गठबंधन में गांठ, अखिलेश यादव की लिस्ट से कांग्रेस नाराज!

जनसत्ता के सौजन्य से खबर

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse