मुंबई/नई दिल्ली: दुबई से केरल के कोच्चि जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक मुसाफिर के जरिए ISIS के समर्थन से ज़ोर-ज़ोर से नारे लगाने के बाद विमान की मुंबई में इंमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।सीआईएसएफ ने IS के समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स को गिफ्तार कर लिया गया है। ये साफ नहीं है कि IS के समर्थन में नारे लगाने वाला शख्स किस देश का नागरिक है। पुलिस ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करने फिलहाल मना कर दिया है।ये विमान करीब सुबह 4 से 5 बजे जैसे ही दुबई से रवाना हुआ, थोड़ी देर बाद ही इस मुसाफिर ने IS के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। क्रू मेंबर तुरंत हरकत में आया और फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया जहां इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।IS के समर्थन में नारे लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार करने और विमान की पुख्ता जांच के बाद मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना कर दिया गया है। विमान में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।