दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि मोदी सरकार, विदेश नीति में एक ‘‘अहम बदलाव’’ लाई है और आज जब भारत बोलता है तो ‘‘दुनिया सुनती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों को अब ‘जुड़ाव’ का एहसास होता है। ‘‘ आज भारत वैश्विक एजेंडा तय करता है। एक समय यह वैश्विक मुद्दों पर मूक दर्शक हुआ करता था। आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।’’ सुषमा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हैं, भारत में लोगों इस बात पर गर्व करते हैं कि ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘वंदे मातरम’’ का उद्घोष विदेश की धरती पर किया जा रहा है।