कश्मीर में आतंकी हमला, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

0
कश्मीर

श्रीनगर :भाषा:कश्मीर के बारामुला जिले में आज एक आतंकवादी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने देर रात ढाई बजे बारामुला में ख्वाजाबाग में सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  'मोटापा' बना पायलटों के लिए मुसीबत, एयर इंडिया ने हटाए 57 क्रू मेंबर

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों के वाहन के आतंकवादियों के हमले की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को फिर तलब किया, सौंपे पाकिस्तान के खिलाफ सबूत