कांग्रेस ने अगस्ता घोटाले में साधा बीजेपी पर निशाना, कहा: सत्ता में ढ़ाई साल हो गए, अब कार्रवाई करे सरकार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं दूसरी और इस मामले के आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी समेत अन्य आरोपियों की जमानत पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट अब 26 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. कोर्ट ने सीबीआई को अपने रिकॉर्ड दिखाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने किया खुलासा, कहा ब्याज दरें घटाने के लिए पड़ता था सरकार का दबाव

कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि है कि जांच एजेंसी के के पास त्यागी की ओर से डील में पैसे लेने के क्या सबूत हैं। साथ ही कोर्ट ने पूछा कि 2005 में जब हेलिकाप्टर खरीद के लिए मानदंड बदले गए तब उस मीटिंग में कितनी एजेंसियां शामिल रहीं। सीबीआई ने अपने जवाब में कहा कि एजेंसी के पास त्यागी के पैसे लेने के सबूत हैं और जब वह वायु सेना प्रमुख थे तो कई संपत्तियां खरीदी गई थीं। इसके अलावा 2005 की मीटिंग में 4-5 एजेंसियां शामिल थीं लेकिन अभी उनका खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे जुड़े सभी लोग जांच के दायरे में हैं।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद दुनिया के समक्ष सबसे बड़ा खतरा : मोदी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse