बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान, 15 पाक रेंजर्स ढेर

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने गोलीबारी के लिए छोटे हथियार, स्वचालित 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, ‘उनका मुनासिब तरीके से और उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। हमारे सैनिकों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  पेरिस समझौते पर भारत की सहमति से खुश हुए ओबामा, थपथपाई पीएम मोदी की पीठ

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पूरी रात लगातार गोलीबारी होती रही। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कल शाम पांच बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू के कठुअा सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में उन्होंने हीरानगर और सांबा को भी निशाना बनाया।’ अधिकारी ने बताया, ‘24 बीएसएफ चौकियों के इलाके में यह शुक्रवार सुबह पांच बजे तक चलता रहा।’ अधिकारी ने यह भी बताया कि बीएसएफ ने इसका मजबूती से जवाब दिया जिसके बाद गोलीबारी रुक गई।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाक की तरफ से फायरिंग
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse