तीन हाईकोर्ट के नाम बदले, केंद्र ने दी मंजूरी

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने तीन हाईकोर्ट के नाम बदलने का फैसला लिया है। कलकत्ता हाईकोर्ट को अब कोलकाता हाईकोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट को अब मुंबई हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट को अब चेन्नई हाईकोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  इस जज ने मात्र 327 दिन में 6065 केसों का निपटारा कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम को भी कैबनिटे की हरी झंडी मिल गई है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई हाई कोर्ट ने कहा, ब्रेकअप होने पर पढ़ी-लिखी लड़कियां न रोएं रेप का रोना