सनकी प्रेमी ने ली प्रेमिका के पति की जान, खुद भी लगाई फांसी

0

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के जमुवारामगढ थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी कथित प्रेमिका, उसके पति और ससुर को चाकू मारने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया जबकि महिला और उसके ससूर घायल हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली का दिल 'कनॉट प्लेस' के इनर सर्किल पर फरवरी के बाद नहीं चलेंगी गाड़ियां

पुलिस के अनुसार नीमी गांव निवासी छीतरमल रैगर नाम का युवक अपने पड़ोस में रहने वाली कथित प्रेमिका अनिता रैगर के घर में घुसकर महिला और उसके पति रामकिशन रैगर और ससुर रामचंद्र रैगर को चाकू माकर घायल कर दिया। छीतरमल ने बाद में अपने घर आकर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़िए :  पुलिस के हत्थे चढ़े कुरान शरीफ का अपमान करने वाले

घायल रामचंद की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने तीनों घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मंगलवार तड़के रामकिशन रैगर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुर रामचंद्र रैगर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि अनिता रैगर का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिनदहाड़े दस लाख की लूट से दहल उठा फरीदाबाद, सुरक्षा की खुली पोल