शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था पति, पत्नी ने करवाई FIR

0
नपुंसक
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा की एक महिला ने महिला पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंंसक है। महिला ने अपने पति और ससुरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के वक्त उसे यह सच नहीं बताया गया था। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।

महिला नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली है। नवंबर 2015 में महिला की शादी सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से हुई। महिला ने बताया कि शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां उसे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी।

इसे भी पढ़िए :  सुच्चा सिंह नहीं छोड़ेंगे 'आप', कहा- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है

महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद वह अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहने लगी लेकिन उसने पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। महिला ने कहा, ‘मैंने उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात को नजरअंदाज किया।’ महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उसके पति दिन में ऑफिस जाया करते थे लेकिन बाद में पति ने नाइट शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया। वह देर रात आते थे और बिना बातचीत किए सो जाते थे।

इसे भी पढ़िए :  CM योगी ने लोगों से की कैशलेस की अपील, कहा- कृष्ण ने की थी सुदामा की कैशलेस मदद

महिला ने बाद में अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और यह आश्वसान भी दिया गया कि महिला का पति एक अच्छे डॉक्टर से मिलेगा। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और महिला अपने माता-पिता के यहां जाकर रहने लगी।

इसे भी पढ़िए :  सिंगुर भूमि आवंटन पर हाई कोर्ट का फैसला किसानों की ‘‘एतिहासिक जीत’’: ममता

महिला पुलिस स्टेशन की SHO अंजू तेवतिया ने कहा, आरोपी पर IPC की धारा 498ए और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ने कहा, ‘हम इस जोड़े को मामले पर बातचीत के लिए बुलाएंगे। पहले हम उनकी काउंसलिंग करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझता है, तो दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं।’