4 से 5 साल की तीन बच्चियों के साथ रेप से दहली दिल्ली

0
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

नयी दिल्ली :भाषा: दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर करीब चार और पांच साल की तीन लड़कियों के साथ उनके जान-पहचान वाले व्यक्तियों ने ही कथित तौर बलात्कार किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पश्चिम दिल्ली के शाहबाद इलाके में पांच साल की एक लड़की से उसके 22 वर्षीय पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया।पुलिस के अनुसार दरअसल इस बच्ची की मां उसे दोपहर को स्कूल से लाने के बाद अपने एक पड़ोस के यहां छोड़ कर दूसरी बेटी को दूसरे स्कूल से लाने चली गयी। इसी बीच आरोपी उसे ले गया और उससे बलात्कार किया।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर निकला हथियारों का सौदागर, भारी मात्रा में रायफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, देसी कट्टे बरमाद

दूसरी घटना पश्चिम दिल्ली के रनहोला इलाके की है। यहां चार साल की एक लड़की से 30 साल के उसके पड़ेासी ने कथित रूप से बलात्कार किया। बच्ची का शोर सुनकर उसकी मां दौड़ी और उसने देखा कि उसके साथ आरोपी संजय ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।तीसरी घटना पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर की है। यहां पांच साल की एक लड़की से 18 साल के उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के दावे को भारतीय सेना ने नकारा, नहीं मारे गए हमारे 11 जवान