भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पत्थरबाजी का विडियो आया सामने

0
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पत्थरबाजी का विडियो आया सामने

स्वतंत्रता दिवस के दिन लद्दाख के पैंगॉन्ग झील के पास भारतीय सेना पर चीन की पीपुल लिबरेशन आर्मी की पत्थरबाजी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई है। इस वीडियो फुटेज में चीनी सैनिक पहले भारतीय सैनिकों के साथ हाथापाई करते हैं और बाद में पत्थरबाजी करने लगते इस एक्सक्लूसिव फुटेज के सामने आने के बाद चीन की मंशा पर सवाल खड़े हो गए है। क्योंकि इससे पहले चीन घटना की जानकारी न होने की बात कहता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में लगातार चौथे दिन पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 महिला की मौत 5 घायल

सूत्रों के मुताबिक सेना ने इस विडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। लद्दाख में यहां भारत की ओर से आईटीबीपी को तैनात किया गया है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से ऐसी घटना पुष्टि की गई थी, लेकिन चीन की ओर से इससे इनकार किया गया था। सैन्य अधिकारियों ने बताया था कि पत्थरबाजी की शुरुआत चीनी पक्ष की ओर से हुई, जिसके भारतीय सैनिकों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  नवाज़ के पार्टी कार्यकर्ताओं के घर से मिले अवैध हथियार, रोका गया सर्च ऑपरेशन

पत्थरबाजी की घटना में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल होने की बात कही गई थी। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला।

इसे भी पढ़िए :  मोदी कैबिनेट ने NEET पर एक साल के लिए लगाई रोक

Click here to read more>>
Source: nbt