आकाशवाणी ने किया राहुल गांधी विरोधी ट्वीट, आलोचना के बाद डिलीट किया

0
आकाशवाणी

 

दिल्ली:

आरएसएस पर टिप्पणी पर राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए आकाशवाणी ने ट्वीट किया। जिसके बाद चारों से आकाशवाणी लोगों के निशाने पर आ गया। तथा कांग्रेस ने इसे अक्षम्य एवं शर्मनाक करार दिया एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू से सवाल किया कि क्या सरकारी प्रसारक को भगवा एजेंडा का प्रचार करने की अनुमति दी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने चीन को दिया जवाब, अफ़्रीका आर्थिक कॉरिडोर बनाने का किया समर्थन

अपने ट्वीटों में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आकाशवाणी के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वैसे ये टिप्पणियां बाद में हटा ली गयी हैं लेकिन प्रसारक आरएएस के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार ने IAS और IPS अफसरों की नई कैडर पॉलिसी को दिया अंतिम रूप

सुरजेवाला ने आकाशवाणी का ट्वीट टैग किया जिसमें लिखा है, ‘‘वह पहले डर क्यों गए? वह आरएसएस को बदनाम करने के लिए कैसे साहसी हो गए? उन्हें अपनी टिप्पणियों पर अडिग रहना चाहिए। ’’

इसे भी पढ़िए :  मोदी सिर्फ ‘झूठ’ बोलते हैं और लोगों को ‘लड़ाते’ हैं: राहुल गांधी