बड़े नोट पहले भी हो चुके हैं बंद- पढ़िए ये रिपोर्ट

0
बड़े नोट
10000 का पुराना नोट (फोटो साभार)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को बंद करने का ऐलान किया। मोदी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब भारत में बड़े नोट को बैन किया गया है। 1978 में भी सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाने के लिए1000, 5000 और 10000 रुपये के नोटों पर बैन लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  सत्ता नहीं मिलने तक आरएसएस ने तिरंगे को नहीं किया सलाम: राहुल गांधी

उस समय भी यह फैसला काले धन और उससे चल रही समांनतर अर्थव्यवस्था को रोकने के लिए किया गया था। यह मुद्दा उस समय भी काफी प्रासंगिक था। इस फैसले को हाइ डेमोमिनेशन बैंक नोट ऐक्ट 1978 के तहत लागू किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' की रेस में सबसे आगे चल रहे पीएम मोदी, इन दिग्गजों को पछाड़ा

इस कानून के तहत 16 जनवरी 1978 के बाद इन नोटों की मान्यता समाप्त कर दी गई। बड़ी कीमत वाले नोटों को ट्रांसफर या रिसीव करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके साथ ही सभी बैंकों और सरकारी संस्थानों को रिजर्व बैंक को अपने पास मौजूद बड़े नोटों की जानकारी देनी थी। जिन लोगों के पास ये बड़े नोट थे वे बैंक में जाकर 24 जनवरी 1978 तक इन नोटों को बदलवा सकते थे।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम चैनल होने की वजह से PEACE TV बैन, आत्मघाती हमला सही: जाकिर नाइक