500,1000 के जो नोट आपके पास हैं जानिए उसका क्या कर सकते हैं

0
500-1000 के
फाइल फोटो।

भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जंग का एलान का करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों के प्रचलन को समाप्त करने की घोषणा की है। आज रात मध्यरात्रि से 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट सिर्फ कागज के टुकड़े रह जाएंगे और यह रकम वैध नहीं होगी। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई/RBI) 500 और 2000 के नए नोट जारी करने की तैयारी में है। अगर आपके पास 500,100 के नोट हैं तो आप ये काम कर सकते हैं-

इसे भी पढ़िए :  सावधान! ब्लैक मनी पर पीएम मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद.. अब बैंक लाकर्स पर गिरेगी गाज!

1. 1000 तथा 500 रुपये के पुराने नोट खत्म करने के बावजूद अगले 72 घंटे यानी 11 नवंबर की मध्य रात्रि तक सरकारी अस्पतालों, सहकारी दुकानों, सरकारी बसों, रेलवे, हवाई अड्डों, पेट्रोल पम्प और डॉक्टर के पर्चे पर केमिस्ट की दुकानों पर स्वीकार किए जा सकेंगे।

2. सरकारी बसों, रेल तथा हवाई जहाज के टिकट खरीदने में इन नोटों को सिर्फ नकदी में ही स्वीकार किया जाएगा।

3. 100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, एक रुपये के नोट और सभी सिक्के प्रचलन में रहेंगे और वैध होंगे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है: कांग्रेस

4. लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपने-अपने बैंकों में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट जमा करा सकेंगे।

5. कुछ कारणों से जो लोग 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोट 30 दिसंबर तक जमा नहीं करा सकेंगे, वे लोग पहचान पत्र दिखाकर रिजर्व बैंक में 31 मार्च 2017 तक नोट बदलवा सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  NCP और CPI-M भी ईवीएम हैकाथॉन से बाहर, बोले- सिर्फ तकनीक समझने आए थे

6. पीएम मोदी ने 2000 रुपये और 500 रुपये के नये नोट जारी किए जाने की घोषणा की।

7. 9 नवम्बर और कुछ स्थानों में 10 नवम्बर को भी ATM काम नहीं करेंगे।

8. 9 नवंबर को सारे बैंक जनता के लिए बंद रहेंगे।

9. अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेश से आ रहे या जा रहे लोगों के पास यदि पुराने नोट हैं तो ऐसे नोटों की 5000 रुपये तक की राशि को नये और मान्य नोटों से बदलने की सुविधा दी जाएगी।