अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव: हिलेरी 68 सीटों पर आगे हैं, ट्रंप की राह मुश्किल

0
अमेरिकी राष्ट्रपति
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस बीच चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। दोनों उम्मीदवारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। शुरुआती रुझान में जहां ट्रंप क्लिंटन पर भारी दिख रहे थे वहीं एक घंटे बाद अब हिलेरी क्लिंटन ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं। फिलहाल हिलेरी 68 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं तो वहीं ट्रंप 48 सीटों पर लीड कर रहे हैं। इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है जबकि वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत हुई है। फ्लोरिडा में ट्रंप आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 एलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  इजराइल में आतंकवादी हमला, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को ट्रक से रौंदा

राष्ट्रसपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्याव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।
अगले पेज पर पढ़िए- क्या है सर्वे की रिपोर्ट

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के बस ड्राइवर को जिंदा जलाया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse