JNU के लापता छात्र नजीब को दरभंगा में देखे जाने की खबर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय(जेएनयू) से गायब हुए छात्र नजीब अहमद को बिहार के दरभंगा में देखे जाने की खबर है। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग का कहना है कि उसे दरभंगा में देखा गया है। जिसके बाद एसआईटी को दरभंगा भेजा गया है। पुलिस की 200 टीमें पूरे देश में नजीब की तलाश कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  नजीब जंग ने केजरीवाल को बताया अनुभवहीन व्यक्ति, कहा- दिल्ली सरकार के कई काम गैरकानूनी

एक न्यूज चैनल के मुताबिक, जंग ने बताया कि पुलिस की लगभग 200 टीमें पूरे देश में भेजी गई हैं। जंग ने कहा कि नजीब को ढूंढ़ने के लिए दरगाहों पर भी खोजबीन की जा रही है। गौरतलब है नजीब अहमद 25 दिन से गायब हैं। इसको लेकर जेएनयू छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  JNU छात्र मामला: HC का आदेश, नजीब को ढूंढ़ने के लिए खोजी कुत्ते लगाकर कैंपस का हर कोना खंगाले पुलिस

दो दिन पहले नजीब की गुमशुदगी पर कार्रवाई ना होने के विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें दिल्ली पुलिस ने नजीब की मां के साथ बदसलूकी की थी। पुलिसकर्मियों नेकी मां को घसीटते हुए प्रदर्शन स्थलल से हटाकर बस में बैठाया था। इस कार्रवाई पर पुलिस की काफी आलोचना हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  नरेन्द्र मोदी आर्मी ब्रिगेड का संचालक निकला सेक्स रैकेट का सरगना, आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

इससे पहले दिल्‍ली पुलिस की ओर से कहा गया कि नजीब डिप्रेशन में था। उसके कमरे से एंटी डिप्रेशन की दवाएं बरामद की गई हैं। आपको बता दें कि नजीब जेएनयू के एक हॉस्टल में एबीवीपी समर्थकों के एक समूह के साथ झगड़ा होने के बाद से लापता है।